उत्तराखंड

चुनाव प्रचार के आखरी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गृह नगर चिलियानौला में झोंखा दमखम, प्रत्याशी अरुण रावत के लिए मांगे वोट।

अल्मोडा़ भिकियासैंण* रानीखेत क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नगर निकाय चुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया। अब सबकी निगाहें 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनावों पर टिकी हुयी हैं। वही चुनाव प्रचार के आखरी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने अपने गृह नगर रानीखेत की रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण रावत के लिए वोट मांगे। प्रदेश अध्यक्ष के गृह नगर की सीट होने के कारण ये हॉट सीट में गिनी जा रही है।कांग्रेस प्रत्याशी अरुण रावत के प्रचार में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दमखम झोंका। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चिलियानौला में जलूस निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि चिलियानौला के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।कार्यक्रम में गुसाईं राम आर्या, (सेवानिवृत्त प्रबंधक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक) एवं हरीश चंद्र आर्या, (सेवानिवृत्त परिचालक इंटर कॉलेज राधुली पीपल) ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा ने की। कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष दीपक किरौला, ताड़ीखेत प्रशासक हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष रानीखेत उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पंत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, चंदन सिंह रावत, मदन सिंह कुवार्बी, प्रेम सिंह कुवार्बी, राजेन्द्र सिंह रौतेला, दिगम्बर कुवार्बी, सतीश चंद्र सिंह नेगी, वीना नेगी, ममता रावल, विश्व विजय सिंह माहरा, यतीश रौतेला, रुद्र माहरा, विजय कुवार्बी, मनोज बिष्ट, प्रेमा रावत, अन्नू कुवार्बी, गौरव नेगी, सौरभ नेगी, प्रशांत नेगी, हर्षित नेगी, भाष्कर रावत, हर्षित किरौला, सौम्य कुवार्बी, मनोज कोरंगा, गौरव नेगी, कार्तिक असवाल, निर्मल बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!